पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

पटना : पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब के गुरुद्वारा में आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवारिक सदस्यों के साथ-साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। साथ ही लगभग 40 मिनट तक गुरु दरबार में बैठकर गुरबाणी कीर्तन का भी आनंद लिया।

इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा सिरोपा भेंट करने के बाद गुरु महाराज के पुरातन शस्त्रों के दर्शन भी करवाए एवं तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी भी दी। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य राजा सिंह एवं महिला सहयोगी कुलवीर कौर के द्वारा तख्त पटना साहिब का मॉडल, स्मृति चिन्ह, कृपाण एवं इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट की गई। तख्त पटना साहिब के हजूरी कथावाचक भाई कविन्दर सिंह के द्वारा गुरबाणी कीर्तन श्रवण करवाया गया। इस दौरान उन्होंने कड़ाह प्रसाद भी लिया।

सोही ने बताया कि तख्त पटना साहिब पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हांने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर उन्हें तख्त साहिब आने का निमंत्रण दिया गया था पर किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सकी थी। उन्होंने प्रण किया था कि जब भी बिहार के दौरे पर आएंगी तो तख्त पटना साहिब में अवश्य नतमस्तक होंगी। इससे पहले झारखंड की राज्यपाय रहते हुए भी वह तख्त साहिब माथा टेकने पहुंची थी। आज उनके साथ पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे और बिहार के राज्यपाल भी अपनी धर्म पत्नी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तख्त पटना साहिब में तैयारियां चल रही थी और प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...