हेमन्त सोरेन एवं  कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष  मिनी सिंह, उपाध्यक्ष  नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव  मनु झा, सदस्य  निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी,  रंजना कुमार उपस्थित थीं।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...