सीएम हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर है।

सीएम हेमंत सोरेन से मिला दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि दुर्गा पूजा के आयोजन में लगातार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का सहयोग पूजा समितियों को प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं। मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

मौके पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन को अवगत कराया कि पुराना विधानसभा मैदान में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल की स्थापना के लिए एचईसी से भूमि आवंटित कराई गई है, लेकिन जिला प्रशासन से अनुमति नहीं लिए जाने के कारण पूजा के आयोजन में थोड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अपनी भावना व्यक्त करते हुए वहां दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति मांगी तथा आग्रह किया कि पूजा के आयोजन में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन सहयोग करे।

जिला प्रशासन एवं पूजा समिति के सदस्य बेहतर समन्वय रखें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि पूजा आयोजन समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरा सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा के आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन के विभिन्न बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर एक बेहतर समन्वय तथा तालमेल बनाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी-कभी जिला प्रशासन एवं पूजा समिति के आपसी समन्वय और तालमेल में कमी के कारण समस्याएं उत्पन्न होती है। पूजा के आयोजन में व्यवस्थाओं का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए।

आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन के साथ-साथ हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हम सभी लोग मिलजुल कर मूर्ति विसर्जन के लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे डैम, तालाब तथा नदियों की स्वच्छता के साथ-साथ आस्था की गरिमा भी बची रहनी चाहिए।

पुलिस ने मोबाइल के साथ 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों...

करंट का कहर, बच्चे को बचाने दौड़े चाचा-चाची की गई जान,...

कटिहार : कटिहार में करंट लगने से दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घर के मेन बिजली लाइन की चपेट में...

बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला...

बेतिया : बेतिया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर आज समाहरणालय...