ICC Cricket World Cup 2023 : कल का मैच जीता तो टॉप पर रहेगा भारत

375
Advertisment

धर्मशाला : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें भाग ले रही हैं। रविवार यानी 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (नंबर-1) और भारत (नंबर-2) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे खेला जाएगा।

Advertisment

बता दें कि भारत कल का मैच जीतकर नंबर-1 पर रहना चाहेगी। वहीं दोनों टीमें अपना चारों मैच जीत चुकी है। कल का मैच दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें जिस अंदाज में खेल रही है, वो लाजवाब है। कोई अन्य टीम इनके मुकाबले कहीं भी ठहरती दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में जब यह दोनों ही टीमें आमने-सामने होगी तो यह इस वर्ल्ड कप का अबतक का सबसे कड़ा मुकाबला साबित होता नजर आएगा। पिछले 20 सालों में टीम इंडिया किसी भी आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड को शिकस्त नहीं दे पाई है। यह आंकड़ा इस मुकाबले को और हवा देता नजर आ रहा है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement