Commercial Advertisment

ICC Cricket World Cup-2023 : कल भारत और अफगानिस्तान होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है। क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें भाग ले रही हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्टूबर से शुरू हो चुका है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। भारत ने भी अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की थी।

वहीं टीम इंडिया ने अपना पहला मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से जीतने के बाद काफी उत्साहित दिख रही है। भारत का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अक्टूबर को खेलना है। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। शुभमन गिल कुछ दिन पहले डेंगू की चपेट में आए थे। वह अब तक पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाए हैं।

अफगानिस्तान से है अगला मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत 11 अक्टूबर को होगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर दो बजे मैच की शुरुआत होगी। बता दें कि इस मैदान पर हुए पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जमकर रन बरसाए थे। प्रोटियाज टीम ने यहां 428 रन जड़ डाले थे। तीन प्रोटियाज बल्लेबाजों ने शतक भी जमाए थे। भारत-अफगानिस्तान मुकाबले में भी कुछ इसी तरह रनों की बरसात हो सकती है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...