हजारीबाग: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी किया गया है तथा रिजल्ट से पहले रिसपोंड की और कट ऑफ मार्क जारी नही किए जाने का का विरोध अब झारखंड में देखा जाने लगा है तथा झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के परीक्षा को लेकर परिदृश्यता पर सवाल उठ रहे है ।
आज हजारीबाग में छात्र नेता मनोज यादव एवं जेबीकेएसएस संजय मेहता ने छात्रों के साथ एक बैठक की कथा बैठक की पश्चात बताया की बिना कट ऑफ मार्क जारी किए रिजल्ट जारी कर दिया गया है तथा इससे रिजल्ट के पारदर्शिता पे सवाल खड़ा होता है एवम इससे छात्र नाराज है तथा हजारीबाग ने 27 तारीख को एक बड़ा आंदोलन हजारीबाग में किया जाएगा।

















