युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के नरारी गांव निवासी संजय प्रसाद की पुत्री आरती कुमारी के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि आरती अपने माता-पिता के साथ मिर्जापुर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी। पिता मिर्जापुर में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम कर रहा था। शाम के वक्त घर में कोई नहीं था, उसी दौरान आरती अचानक घर के एक कमरे में बंद होकर फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता संजय प्रसाद ने बताया कि बेटी की शादी लगने वाली थी। आजकल में आरती को देखने के लिए रिश्तेदार भी लिए आते। लेकिन उससे पहले आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...