Giridih : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ महीने बाद होनी थी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह के कोलडीहा में एक युवती फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम रिया केसरी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। युवती की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई थी। मृतका रिया ने फांसी क्यों लगाई ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Giridih : कुछ महीने बाद ही युवती की शादी होने वाली थी

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की मृतका रिया की सगाई हो चुकी थी और कुछ महीने बाद ही शादी होने वाली थी। घटना के वक्त रिया और उसका भाई घर पर ही थे। घटना के वक्त मृतका की मां अपने मायके गई हुई थी। भाई दीपक केसरी ने पूछताछ में बताया कि दोपहर का खाना खाने के बाद वो मकान के नीचे अपने मिठाई दुकान में चला गया था।

ये भी पढ़ें- Gumla Road Accident : साली को बाइक पर बैठाकर जा रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत… 

इसके बाद शाम 7 बजे जब ऊपर आया, तो देखा कि उसकी बहन रिया का शव सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रहा है। भाई दीपक ने ही उसके शव को फंदे से नीचे उतारा और मुंह में पानी मारा, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं था, पर तबतक शायद उसकी जान जा चुकी थी।  इधर नगर थाना पुलिस मृतका रिया के मोबाइल की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—-

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...