Breaking : कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थी पहुंचे BPSC कार्यालय, जमकर कर रहे हैं हंगामा

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के बाहर आज यानी बुधवार को भारी संख्या में कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थी पहुंचे। फर्जी तरीके से एसटीईटी का प्रमाण पत्र वाले लोगों को सफल घोषित किया गया। सभी अभ्यर्थी हाथ में पंपलेट लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। फर्जी तरीके से पास अभ्यर्थियों को तत्काल रिजल्ट से निकलने की मांग कर रहे हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही बीपीएससी ने टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। शिक्षक अभ्यर्थी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बीपीएससी शिक्षक परीक्षा को लेकर पूर्व सीएम व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति में लैंड फॉर जॉब जैसा घोटाला दिख रहा है। वहीं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान भी शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे हैं। चिराग ने कहा कि बिहार सरकार पिछले दरवाजे से बहाली करवाती है। जरूरत पड़ी तो शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...