Advertisment

हमारा खेल पर फोकस, हर मैच महत्वपूर्ण – कप्तान

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कोच और उपकप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अपने खेल से सभी को करेंगे प्रभावित : सविता

झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन हमारे लिए बड़ी बात : सविता

टूर्नामेंट की तैयारी, स्वागत और मौसम से कोच प्रभावित

रांची:  मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होनेवाले झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी-2023 को लेकर आज भारतीय टीम की कप्तान, उपकप्तान और कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता और कोच ने प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा कि हम काफी दिनों के बाद भारत में बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं, इसे लेकर हमारी टीम काफी उत्साहित है, उन्होंने कहा कि हम अपने खेल से सभी को प्रभावित करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ने कहा कि हमारी तैयारी अच्छी चल रही है, हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण और हमारा मैच दर मैच टीम की रणनीति के अनुसार प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।

नेशनल गेम्स के दौरान रांची में हॉकी प्रेमियों के मिले समर्थन को याद कर कप्तान काफी खुश नजर आयीं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हॉकी को सम्मान मिल रहा है। उन्होंनंे कहा कि हमारे लिए यह बड़ी बात है कि झारखंड में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने कहा कि हम हर मैच से कुछ न कुछ सीखते हैं। पिछली प्रतियोगिता से भी हमने काफी कुछ सीखा है और इंडिया के लिए इंडिया में खेलना अद्भुत क्षण होता है। उन्होंने कहा कि वो टूर्नामेंट को लेकर तैयारी मौसम और स्वागत से काफी प्रभावित है।

प्रेस कॉन्­फ्रेंस के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान ने कहा कि हम टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे, हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक सकते।

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...