Ranchi Airport Update: तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई Flights प्रभावित, 155 यात्रियों को विमान से उतारा गया

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से 155 यात्रियों को उतारना पड़ा, कोलकाता और बेंगलुरु की उड़ानें भी प्रभावित हुईं।



Ranchi Airport Update रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित रहीं। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के यात्रियों को हुई, जिसमें तकनीकी गड़बड़ी मिलने के बाद 155 यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा। बाद में एयरलाइन ने दूसरे विमान की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली रवाना किया।

Ranchi Airport Update:दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में मिली तकनीकी खराबी

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की 180 सीटों वाली फ्लाइट 6E2370 तकनीकी खराबी के कारण समय पर उड़ान नहीं भर सकी। इसी विमान से रांची से दिल्ली जाने के लिए 155 यात्री सवार हो चुके थे। उड़ान से पहले इंजीनियरों की जांच में तकनीकी खामी सामने आने पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान बदलने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।

एयरलाइन ने बाद में दूसरे विमान की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को दिल्ली रवाना किया। वहीं, दिल्ली से मंगाए गए आवश्यक पार्ट्स की मदद से तकनीकी खराबी दूर करने के बाद संबंधित विमान दोपहर करीब तीन बजे बिना यात्रियों के दिल्ली के लिए रवाना हुआ।


Key Highlights

  • रांची एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी और खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित।

  • इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से 155 यात्रियों को उतारा गया।

  • दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली भेजा गया।

  • कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रायपुर डायवर्ट होने के बाद रद्द हुई।

  • एयर इंडिया की बेंगलुरु फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण चार घंटे विलंब से रवाना हुई।


Ranchi Airport Update:खराब मौसम से कोलकाता की उड़ान डायवर्ट, बाद में हुई रद्द

सोमवार रात रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की निर्धारित उड़ान भी खराब मौसम की चपेट में आ गई। रात करीब साढ़े नौ बजे रवाना होने वाली इस फ्लाइट को पहले रायपुर डायवर्ट किया गया। बाद में परिचालन कारणों से रांची से इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Ranchi Airport Update:बेंगलुरु की एयर इंडिया फ्लाइट भी चार घंटे लेट

तकनीकी कारणों का असर एयर इंडिया की सेवा पर भी पड़ा। बेंगलुरु से रांची पहुंचा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते निर्धारित समय से लगभग चार घंटे की देरी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। लगातार तकनीकी समस्याओं और खराब मौसम के कारण सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा।


Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...