आनंद मोहन के पैतृक घर जाएंगे CM नीतीश

पटना : पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के सहरसा जिला उनके पैतृक गांव पंचगछिया आज यानी शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुर वाले बयान का विरोध किया था। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के जाने से जदयू और राजद में राजनीतिक दूरियां बढ़ सकती है। नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जाएंगे।

बता दें कि पूर्व सांसद के दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह और पद्मनानंद सिंह की मूर्ति का सीएम अनावरण करेंगे। आनंद मोहन के पिता और चाचा दोनों इलाके के बड़े क्रांतिकारी थे, अंग्रेज अफसर भी उनसे कांपते थे। आनंद मोहन के दादा राम बहादुर सिंह का नाम कोसी के गांधी के रूप में भी जाना जाता है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...