दुर्गा गर्ल स्कूल के 434 छात्रा का काटा गया नाम, आक्रोशित छात्राओं ने मुख्य सड़क को किया घंटों जाम

लखीसराय : लखीसराय शहर के केआरके हाई स्कूल के मैदान स्थित विज्ञान भवन में चल रहे दुर्गा गर्ल्स स्कूल के करीब 434 छात्राओं का प्रधानाध्यापक की ओर से नाम काटा गया। नाम काटे जाने पर आक्रोशित छात्राओं ने लखीसराय मुख्य मार्ग को जामकर यातायात घंटों तक बाधित कर दिया। इस संदर्भ में स्कूल के प्राचार्या कुमारी अर्चना ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अनुपस्थित छात्राओं का नाम रजिस्टर से काट दिया गया है। उसी से आक्रोशित छात्राओं ने सड़क जाम किया है।

इधर, जाम कर रहे छात्राओं ने प्राचार्या पर स्कूल में पढ़ाई नहीं होने का भी आरोप लगाया है। बता दें की दुर्गा गर्ल्स स्कूल में कुल 986 छात्राओं का नामांकन है। जिन बच्चों का नाम स्कूल से काटा गया है। उनमें 9वीं क्लास के 127 बच्चे जबकि 10वीं क्लास के कुल 357 छात्राओं नाम काटा गया है। स्कल में तीन कमरा है।

मनोज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...