छात्रों को सुसाइड से बचाने के लिए मोटिवेशनल प्रोग्राम चलाएगी रांची पुलिस

रांचीः छात्रों को सुसाइड से बचाने के लिए अब रांची पुलिस मोटिवेशनल प्रोग्राम चलाएगी। दरअसल राजधानी रांची स्थित बीआईटी मेसरा में पढ़ने वाले 22 वर्षीय सौरभ सुमन ने गुरुवार रात होस्टल नंबर 10 में स्थित कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सौरभ बीआईटी मेसरा में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन का सेकेंड ईयर का छात्र था और जमशेदपुर के टेल्को इलाके का रहने वाला था। वहीं मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें डिप्रेशन का जिक्र किया गया है। हालांकि पुलिस सुसाइड समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इस मामले को लेकर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने जांच की बात कही। साथ ही छात्रों को सुसाइड जैसे कदम उठाने से बचाने के लिए मोटिवेशनएल प्रोग्राम चलाने की बात कही है।

रिपोर्टः कमल कुमार

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...