Breaking : तिलैया डैम ब्रिज – छात्रा लापता, बैग और एक सुसाइड नोट बरामद

छात्रा लापता – कोडरमा के तिलैया डैम ब्रिज के पास लावारिस अवस्था में एक छात्रा का कॉलेज बैग और एक सुसाइड

नोट बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कॉलेज बैग से मिले आईडी कार्ड के अनुसार छात्रा का नाम सुन्नू कुमारी है और वह विमेंस कॉलेज कोडरमा के सेमेस्टर

वन की भूगोल की छात्रा है। इसके साथ ही बैग के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्रा ने

अपने पिता और मामी के मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए लिखा है कि जिन्हें भी यह सुसाइड नोट मिले

वह इस नंबर पर सूचना दें। साथ ही छात्रा ने सुसाइड नोट में तिलैया डैम में कूदकर जान देने की बात भी लिखी है।

छात्रा लापता
छात्रा लापता

Also Read : Giridih: ढाई माह से गायब नाबालिग छात्रा गया से बरामद

तिलैया डैम ओपी प्रभारी अमृता खलखो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची है और छात्रा के संबंध में आसपास के

लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि छात्रा ने आत्महत्या किया है या नहीं इस बात की पुष्टि अभी पुलिस

नहीं कर रही है, लेकिन सुसाइड नोट और लावारिस पड़े बैग को देखते हुए पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुटी है।

छात्रा की मां और भाई के अनुसार सोनू की किसी चंदन नाम के लड़के से बातचीत करती थी। छात्रा ने अपने भाई

को घर छोड़कर जाने का मैसेज भी की थी। इधर परिजनों ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छात्रा लापता
छात्रा लापता
छात्रा लापता

वहीं ओपी प्रभारी अमृता खलखो ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संदिग्ध हालात में तिलैया डैम ब्रिज से छात्रा का बैग और सुसाइड नोट मिलने के बाद गोताखोरों की मदद

से डैम में छानबीन भी की गई है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

छात्रा लापता, आठ पर अपहरण का मामला दर्ज, आज टंडवा बंद

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...