हजारीबागः जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘मुझे मेरे बीएलओ पर गर्व है’ कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने समेत सुधार को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत हुई. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की मतदाताओं के साथ बीएलओ का सेल्फी मोड में फोटो लेकर उनका सम्मान दिया जाएगा. यह कार्यक्रम जिले के हर एक बूथ स्तर पर चलाए जा रहा है.
इसी क्रम में जिले के मतदान केंद्र में ‘मुझे मेरे बीएलओ पर गर्व है’ कार्यक्रम किया गया है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीना ने बताया की ‘मुझे मेरे बीएलओ पर गर्व है’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसमें आने वाले चुनाव को देखते हुए अभियान चला कर नए लोगों को मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है. कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.
रिपोर्टः शशांक शेखर

















