व्यवसायी से टीपीसी के नाम पर मांगी एक करोड रंगदारी

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र के रातू रोड हेडल रोड नंबर 02 निवासी 35 वर्षीय व्यवसायी राहुल गुप्ता से टीपीसी उग्रवादी राहुल के नाम पर धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. घटना को लेकर व्यवसायी ने पंडरा ओपी में केस दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के उद्भेदन के लिए सोनियर पुलिस अधिकारियों ने सिटी एसपी राजकुमार मेहता नेतृत्व में एक टीम गठित की है, व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि वह एफएमसीजी कंपनी आइटीसी लिमिटेड के उत्पाद जैसे आशीर्वाद आटा सनफोस्ट बिस्कुट, चिप्स और अन्य वस्तुओं के वितरक है, उनका कार्य क्षेत्र पंडरा, रातू ठाकुरगांव, खलारी, बेड़ी, नगड़ो, मांडर चान्हो और ओरमांझी और आसपास का इलाका है.

14 अक्तूबर की शाम 5:40 बजे उन्हें एक मोबाइल नंबर से दो बार व्हाट्सएप कॉल आयी थी, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की तीसरी चार कॉल आयी तो उन्होंने रिसीव कर ली. फोन करनेवाले ने कहा मैं उग्रवादी संगठनटीपीसी का राहुल गंझू बोल रहा हूँ.

मैं आपके ऑफिस का पता भी जानता हूँ, आपकी गाड़ी जिन इलाके में सप्लाई के लिए जाती है, उसकी भी पूरी जानकारी है. इस पर व्यवसायी ने पूछा आपने फोन क्यों किया है? तब फोन करनेवाले ने जवाब दिया पैसे के लिए, मुझे 1 एक करोड़ रंगदारी चाहिए, व्यवसायी ने पूछा कहाँ से बोल रहे हो? तब उसने अपना पता बुदम बताया.

इसके बाद व्यवसायी ने कॉल काट द. 16 अक्तूबर को व्यवसायी को दोबारा कॉल आयी, तो उन्होंने नंबर को बना दिया.

Saffrn

Trending News

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img