रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी पर हुआ जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

दरभंगा : दरभंगा जिले में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन इस पर नकेल कसने में लगातार नाकामयाब साबित हो रही है। ताजा मामला बहादुरपुर थाना के सैदनगर स्थित मछली बाजार का है। जहां अपराधियों ने विभा इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक राजू ठाकुर पर रंगदारी को लेकर गुरुवार की सुबह गोली चला दी। हांलाकि दुकानदार ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके से भाग निकले। जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। साथ ही पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह राजू ठाकुर अपने दुकान के पास अपने एक मित्र शंभू पंजियार के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी समय बाइक पर सवार एक व्यक्ति गोली चलाते हुए फरार हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जामकर हंगामा करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा को शांत कर यातायात को बहाल करवाया। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि शीघ्र अपराधी को गिरफ्तार किया जाए।

वहीं पीड़ित व्यवसायी राजू कुमार ने बताया कि वे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता चौक दुकान चलाते है। उनसे सैदनगर निवासी प्रमोद दास लगातार रंगदारी की मांग किया करता था। आज सुबह भी उसने रंगदारी मांगी। जब मैने उसे पैसे देने से इनकार किया तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दौड़े तो आरोपी अपनी बाइक से भाग गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी दूर तक पीछा भी किया गया लेकिन नहीं पकड़ा जा सका।

इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद बहादुरपुर थाना की एएसआई प्रतिमा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे हैं। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए है। स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...