कार और बाइक के टक्कर में कई लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर और राजपुर के बीच सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार प्रियंका प्रिया व अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई है। सभी घायलों का जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल बाइक सवार गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा वार्ड-7 निवासी प्रमोद यादव के पुत्र शशि कुमार ने बताया कि वह उनके साथी कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला पंचायत के अगाढ़ वार्ड-6 निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र कुंदन कुमार मधेपुरा में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं और राजपुर स्थित एक कोचिंग में पढ़ाते भी हैं।

बता दें कि सुबह करीब छह बजे वह अपने साथी कुंदन कुमार के साथ अन्य दिनों की भांति मधेपुरा से राजपुर कोचिंग में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर चौक से करीब 200 मीटर पश्चिम विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसके बाद कार बगल में खड़ा ट्रक में भी धक्का मार दिया। दुघर्टना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बाइक चालक कुंदन कुमार गंभीर चोटें आई है। उनके एक पैर की हड्‌डी टूट गई है। साथ ही सिर में भी गंभीर चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी कार सवार सिंगर प्रियंका प्रिया अपने पति मनीष यादव एवं अपने अन्य साथियों के साथ खुर्दा मेला से प्रोग्राम कर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि BR 43T 7417 गाड़ी उसके पति मनीष यादव ही चला रहा था, उसके झपकी आने की वजह यह दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का दोनों एयर बैग खुल गया। कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई। कार पर सवार पति, पत्नि सहित उनके अन्य साथियों को हल्की-फुल्की चोट आई है। लेकिन पुलिस का मामला ना हो और गायिका को सस्ती पब्लिसिटी मिल जाए इस वजह से अस्पताल में जाकर भर्ती हो गए हैं। भर्राही ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहीं कार और बाइक को जब्त थाना लाया गया है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...