तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

मोतिहारी : मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के सिरसिया महारानी गांव निवासी 18 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रवि कुमार अपने बाइक से किसी काम से जा रहा था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने बाइक से किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाने की कोशिश की जा सके।

Motihari Acc 1 1 22Scope News

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों साइड के एयरबैग खुल गए – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों साइड के एयरबैग खुल गए, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जिस कार से दुर्घटना हुई, उस पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग का बोर्ड लगा हुआ है। इस वजह से घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
घायल रवि कुमार अपने परिवार का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए

घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। रवि की बुआ ने रोते हुए बताया कि वह अपने घर का एकमात्र सहारा है और इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।

Motihari Acc 2 1 22Scope News

हादसे की सूचना मिलते ही SI श्रीधर कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है – मुफस्सिल SHO अमित कुमार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एसआई श्रीधर कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Motihari Acc 3 22Scope News

यह भी पढ़े : धारदार हथियार से हमला, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...