8 लाख का इनामी भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर अघनु गंझू गिरफ्तार

लातेहार:  पुलिस को भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी के 8 लाख का इनामी भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया है।

लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि 8 लाख का इनामी नक्सली भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर अघनु गंझू किसी बड़ी घटना का अंजाम देने को लेकर चँदवा थाना क्षेत्र के मडमा के बेतार सड़क के पास विचरण कर रहा है।

सूचना के बाद लातेहार एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम के द्वारा छापेमारी को लेकर चँदवा थाना क्षेत्र के मडमा के बेतार सड़क के पास पहुची जहा पुलिस को देखकर उक्त नक्सली भागने लगा ।

पुलिस ने दौड़ाकर नक्सली को धर दबोचा है गिरफ्तार नक्सली का लातेहार , लोहरदगा और गुमला जिला में इसका आतंक था । वही लातेहार , लोहरदगा , गुमला और रांची जिले के विभिन्न थाना में कुल 78 कांडों में मुख्य आरोपी था ।

इस मामले पर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि गुप्त सूचना मिली थी की माओवादी का हार्डकोर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में विचरण कर रहा था।

सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और पुलिस की टीम ने 8 लाख का इनामी नक्सली अघनु गंझू को गिरफ्तार किया गया । इसके ऊपर कुल 78 मामले दर्ज हैं। उक्त नक्सली वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुइया मोड़ के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था ।
वहीं SP ने बताया की उक्त नक्सली पर झारखंड पुलिस के द्वारा 5लाख का इनाम तथा NIA के द्वारा तीन लाख का इनाम घोषित था।उक्त नक्सली माओवादी कमांडर रविंद्र का दाहिना हाथ था।

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...

JPSC JSSC Exam Scam: रांची में BJP प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव...

JPSC JSSC Exam Scam: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार...

Ranchi Development Plan: रांची के हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट,...

Ranchi Development Plan: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की...