रेल कर्मियों के क्वार्टर का किराया 20 से लेकर 800 रुपये तक बढ़ा

रांची: रेल कर्मियों को अब आवास किराया का अधिक भुगतान करना होगा. इस बाबत रेलवे ने सर्कुलर जारी किया है. यह एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगा.

विभिन्न श्रेणी के क्वार्टर क्षेत्रफल के आधार पर किराया प्रत्येक माह 20 से लेकर 800 रुपये तक बढ़ाया गया है. टाइप-1 क्वार्टर में 20 से 30 रुपये, टाईप टू क्वार्टर में 40 से 50 रुपये, टाइप श्री क्वार्टर में 60 से 80 रुपये, टाइप-फोर क्वार्टर में 100 से 180 रुपये व टाइप फाइव क्वार्टर में 260 से 800 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है. वहीं, सवेंट क्वार्टर का किराया 20 और गैरेज का किराया 10 रुपये बढ़ाया गया है.

किराया बढ़ाने का किया विरोध वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे मैस कांग्रेस के मंडल समन्वयक नित्यालाल कुमार ने कहा कि एक तो कर्मी अंग्रेजों के जमाने में बने रेलवे क्वार्टर में रहने को मजबूर हैं, जो जर्जर और कभी भी गिरने की स्थिति में है.

ऐसे में रेल प्रबंधन क्वार्टरों की मरम्मत नहीं करा कर किराया बढ़ाने का काम किया है. इसका मेंस कांग्रेस विरोध करती है. हटिया में पिछले पांच वर्षों से रेल कर्मियों के लिए आवास बन रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है. रेल कमी आवास के अभाव में जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने रेल प्रबंधन से कर्मियों के लिए नया आवास बनाने और इसके बाद किराया बढ़ाने की मांग की.

मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल, शहर के कई मोहल्ले पूरी...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम का हाल बेहाल है। लोग परेशान हैं। शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न है। निगम प्रशासन मॉनसून आगमन...

डर के साये में जीने को मजबूर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्रा...

सहरसा : सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में दो प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर स्थिति बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर...

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...