Advertisement
Advertisement
Advertisement

आखिरकार बदल गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी पता, शिफ्ट हुए 7 सर्कुलर रोड

आखिरकार बदल गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी पता

Patna–बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पता अब बदल गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक अन्ने मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड में रहेंगे. गौरतलब है कि एक अणे मार्ग में मेंटेनेंस का काम होना है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से ही ऐसी चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होंगे.  7 सर्कुलर रोड में पूजा पाठ समाप्त हो गया, अब मुख्यमंत्री आज से यही निवास करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पता बदलना इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि  नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से हट कर केन्द्रीय राजनीति में शामिल हो सकते हैं. यह भी कहा गया था कि उनकी इच्छा राज्य सभा में जाने की है, लेकिन बाद में खुद  मुख्यमंत्री के द्वारा इसका खंडन किया गया.

दूसरी चर्चा नीतीश कुमार को राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति बनाने को लेकर भी चलती रही, लेकिन एक बार फिर से इसका खंडन जदयू के द्वारा कर दिया गया. इसके उलट इन सारी खबरों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलटाने की चाल मानी गयी.  खैर कारण चाहे जो भी रहा हो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्तमान पर बदल कर 7 सर्कुलर रोड हो गया है.

रिपोर्ट- प्रणय राज

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 17 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...