आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

रांची: भारतीय टीम इस विश्व कप में जहां लगातार पांच मैच जीतकर खिताब की सबसे प्रबल दावेदार साबित हुई है, तो गत चैंपियन इंग्लैंड के सामने अब सेमीफाइनल में दौड़ में बने रहने है तो उसे आज भारत के साथ होने वाले मैच को हर  हाल में जितना ही होगा।

लेकिन मैच में मेजबान का पलड़ा भारी रहने की उम्मी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार पांच मैच जीते हैं।

जबकि सफेद गेंद के क्रिकेट की नयी परिभाषा गढ़ने वाले इंग्लैंड के सामने टूर्नामेंट में अस्तित्व बनाये रखने की लड़ाई है। टी-20 और वनडे क्रिकेट में ‘बाजबॉल’ यानी अति आक्रामक खेल से इंग्लैंड को पिछले कुछ समय में सफलता जरूर मिली है, लेकिन भारतीय हालात में यह दांव उलटा पड़ा है।

नतीजा यह है कि मौजूदा चैंपियन टीम लीग चरण से ही बाहर होने की कगार पर है। भारत को इस मैच में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी स्पिनरों की मददगार पिच पर आम तौर पर शार्दुल ठाकुर की जगह रविचंद्रन अश्विन को उतारा जाता है, लेकिन पंड्या की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन को पांच गेंदबाजों के साथ उतरना पड़ सकता है. बुमराह, कुलदीप यादव और जडेजा का चयन तो तय है। तीसरे स्पिनर के तौर पर अश्विन को उतारने के लिए शमी या सिराज में से एक को बाहर करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...

फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस...

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की...

आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज...