स्कूल बस की चपेट में आकर उपायुक्त के बॉडीगार्ड की मौत, डीसी और एसडीओ पहुंचे सदर अस्पताल

लोहरदगाः जिले के मुख्य चौराहे पावर गंज के पास स्कूल बस की चपेट में आकर उपायुक्त के बॉडीगार्ड मानयुस किंडों की मौत हो गई. 45 वर्षीय मानयुस किंडो आज सुबह अपने बुलेट पर ड्यूटी के लिए समाहरणालय जा रहे थे. वह शहर के मधुबन टोली में परिवार के साथ रहते थे. पावरगंज के पास सामने से आ रहे लिवेंस एकेडमी स्कूल के बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

डीसी और एसडीओ पहुंचे सदर अस्पताल

मानयुस झारखंड पुलिस में 2004 बैच के हवलदार थे. घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा उपयुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, सिविल एसडीओ अमित कुमार सहित कई वरीय अधिकारी लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे. जहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी समाज के विभिन्न वर्ग के लोग और मृत पुलिसकर्मी के परिजन मौजूद थे. अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी.

मामले पर जांच और कानूनी कार्रवाई होगी

सिविल एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि सड़क हादसे में उपायुक्त के बाॅडीगार्ड की मौत हो गई है. इस मामले की पूरी जांच और कानूनी कार्रवाई होगी साथ ही अधिकारीयों से परामर्श कर लोहरदगा में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया जाएगा.

रिपोर्टः दानिश रज़ा

 

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...