Advertisment

बच्चे के साहस को लोग कर रहे सलाम, जान पर खेल कर दो बहनों को डूबने से बचाया

जामताड़ा : कुण्डहित प्रखंड के सटकी गांव में डुब रही दो बहनों को एक बच्चा ने जान जोखिम में डाल कर बचाया है। यह घटना तब हुई जब मां के साथ दोनों बहनें कुरूली नदी में नहा रही थी। तभी नदी उफनने लगी। उसमें 7 वर्षीय रिया बैद्यकर और 9 वर्षीय कोयल बैद्यकर डुबने लगी। जिसे 13 वर्षीय करण बैद्यकर ने अपने जान की परवाह किये बगैर नदी में कूद गया और दोनों बहनो को बचा लिया।

सटकी के आलोक बैद्यकर की बेटी रिया और कोयल को बचाने वाले करण के हौसले को लोग सराहना कर रहे हैं। झारखंड जनता पार्टी ने करण को सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही सरकार और राज्यपाल से करण को पुरस्कृत करने की मांग की है। मौत के मुंह से बाहर निकली दोनों बहने अब भी सहमे हुई है।

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...