रिम्स कैंपस में अधजले युवक का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

रांचीः झारखंड के सबसे पहले सरकारी अस्पताल रिम्स में एक युवक का शव मिला है। युवक का यह शव रिम्स के हाॅस्टल नम्बर 5 के पास से बरामद किया गया है। रिम्स परिसर से युवक का शव मिलने के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया है।

खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव अधजले हालत में मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के मकसद से उसका शव को जलाने की कोशिश की गयी है। हालांकि युवक की पहचान हो गई है।

मृत युवक का नाम मदन कुमार बताया जा रहा है जो कि तमिलनाडू का बताया जा रहा है। युवक रिम्स के फाॅरेंशिक विभाग में सेकेंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसका मर्डर हुआ है।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक का मर्डर है या आत्महत्या। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...