अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस व SFL की टीम जांच में जुटी

नौबतपुर : बिहार में बेतहाशा रूप से बढ़ते अपराधिक घटनाओं की फेहरिस्त एक एक और घटना जुट गई। जहां राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करते हुए सनसनी फैला दी। मौके वरदाद पर पुलिस और एसएफएल की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर इस सनसनी खेज हत्या की मामले की गहन रूप से जांच में जुटी है। युवक की हत्या का सुराग अभी पता नहीं चल सका है। वहीं डीएसपी-1 प्रीतम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Goal 3 22Scope News

रानीपुर कुरकुरी पंचायत के रानीपुर गांव के बधार में एक युवक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था

जानकारी के अनुसार, पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाना क्षेत्र के रानीपुर कुरकुरी पंचायत के रानीपुर गांव के बधार में एक युवक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। उसे बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या करते हुए सनसनी फैला दिया। युवक की पहचान रानीपुर गांव निवासी ऋतु साव के लगभग 35 वर्षीय झगडू उर्फ रौशन कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बीती रात गांव में ही अपने एक परिवार के यहां शादी थी। जिसके तिलक समारोह में शामिल होने आया था। वहां से वह रात करीब नौ बजे के आसपास खाना का कर अपने मोटरसाइकिल से निकला था। उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा। अचानक उसकी मौत की खबर सुबह उसके परिजनों को मिली। जिसके बाद कोहराम मच गया। बताता जाता है कि युवक अपने परिवार के साथ पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित एक मुहल्ले में बने अपने घर में रहता था। वह तिलक समारोह में शामिल हो कर पालीगंज जा रहा था कि इसी बीच अपराधियों ने गांव के बीच रास्ते में ही हनुमान मंदिर से महज पांच मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या घटना से क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई।

युवक की हत्या के बाद बीच सड़क पर शव पड़ी थी – प्रत्यक्षदर्शियों

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हत्या के बाद बीच सड़क पर शव पड़ी थी। उसे सुबह घूमने गए ग्रामीणों ने देखा तो इस घटना सूचना आकर परिजनों को दिया। इस सनसनी खेज हत्या की घटना की खबर आग तरह फैल गई। जिसके बाद आसपास के कई गांवों के लोग सैंकड़ों की संख्या में देखने लिए जुट गए। मृतक झगडू उर्फ रौशन कुमार के पत्नी और उसके परिजन मौके वरदाद पर पहुंच कर शव को अपने साथ लेकर पालीगंज पीएचसी अस्पताल लेकर गए के जहां उसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। फिर भी उसके बावजूद परिजनों ने पटना एम्स अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। वहां भी डाक्टरों ने मृतक युवक को मृत घोषित कर दिया। ताजा खबर के अनुसार पटना एम्स अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पालीगंज थाने की पुलिस मौके वरदात पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी

वहीं दूसरी इस घटना की सूचना मिलने के बाद पालीगंज थाने की पुलिस मौके वरदात पर पहुंच कर इस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना की सूचना के तत्काल बाद पालीगंज डीएसपी-1 प्रीतम भी मौके वरदाद पर पहुंचकर इस सनसनी खेज घटना की गहन रूप से जांच करते हुए इस मामले की पूरी जानकारी ग्रामीणों और परिजनों से लिया। उसके बाद उन्होंने एसएफएल की टीम को बुलवाया। जिसके बाद एसएफएल की टीम मौके वरदाद पर पहुंच कर इस घटना गहन रूप से जांच करते हुए घटना स्थल पर कई जगहों पर बिखरे पड़े खून के धब्बों की सैंपल इक्कठे किए। साथ ही अन्य कई साक्ष्य जुटाने की कोशिश किया। वहीं पुलिस मौके वरदाद से युवक की मोटर साइकिल और चप्पल समेत कई समानों को बरामद किया।

यह भी देखें :

पुलिस क्या कहती है…

वहीं दूसरी तरफ पालीगंज डीएसपी-1 प्रीतम कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पालीगंज थाने क्षेत्र के रानीपुर गांव में श्रृतू साव के 35 वर्षीय पुत्र युवक झगडू उर्फ रौशन कुमार की अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या कर दिया है। युवक अपने गांव में गोतिया के यहां तिलक समारोह में शामिल होने आया था। वहां से वह अपने घर पालीगंज मोटर साइकिल से लौट रहा था कि इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। पुलिस इस हत्या के वरदाद की गहन जांच करने में जुटी है। एसएफएल की टीम मौके वरदाद पर पहुंच कर जांच करते हुए साक्ष्य इक्कठे कर रही है। पुलिस इस हत्या की वरदाद को जल्द ही उद्भेदन करते हुए अपराधियों गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

Patna Crime 1 22Scope News

सनसनी खेज हत्याकांड के बाद परिजनों में मच गया हाहाकार

दूसरी तरफ इस सनसनी खेज हत्याकांड के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पत्नी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के गहन जांच के बाद ही सबकुछ स्पष्ट समाने आएगा। वैसे परिजन अभी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। वहीं अब पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लौटेगा उसके बाद पुलिस के समक्ष परिजन क्या लिखित मामला दर्ज कराते हैं। यह सभी तस्वीरें कुछ घंटों बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...