मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा में मुकदमा दर्ज

रांचीः मशहूर यूट्यूबर तथा बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव मुश्किलों में फंस गए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ यूपी के नोएडा सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनपर गैरकानूनी तौर से रेव पार्टी करने तथा जहरीले सांपों की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि यह मुकदमा किसने और क्यों दर्ज कराया है यह किसी को नहीं पता है। इन आरोपों के बाद एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने आरोपो को बेबुनियाद बताया है। इन खबरों को उन्होने फेक बताया है। आगे उन्होंने यूपी पुलिस और सीएम आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि वे इस मामले पर पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

मेनका गांधी ने की गिरफ्तारी की मांग

यदि इस मामलें में मेरी एक पर्सेंट भी संलिप्तता मिलती है कि तो मै इसकी सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। इन सब मामले की मशहूर राजनीतिज्ञ और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने काफी निंदा की है। इसके साथ ही साथ उन्होंने एल्विश यादव के गिरफ्तारी की मांग की है।

हालांकि अभी तक सब कुछ साफ नहीं है कि यह खबर सच्ची है या बेबुनियाद। आगे पुलिस की जांच में ही पता चल पाएगा कि पूरा मामला क्या है।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...