सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ वीर दिशोम अभियान का किया शुभारंभ, आदिवासियों को मिलेगा वनाधिकार का पट्टा

रांचीःअबुआ वीर दिशोम अभियान –  सीएम हेमंत सोरेन ने आज अबुआ वीर दिशोम अभियान का आगाज कर दिया। इस कार्यक्रम में डीसी और डीएफओ के साथ-साथ कई अफसर भी मौजूद रहे। सीएम ने नगाड़ा बजाकर इस कार्यक्रम का शुरुआत किया।

इस अभियान के तहत इसमें ग्राम सभा को कुछ विशेष शक्तियां दी जाएंगी। इस अभियान के आगाज के बाद ग्रामीण स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन किया जायेगा। राज्यभर में अभी फिलहाल 30 हजार से अधिक ग्राम सभाएं है।

अबुआ वीर दिशोम अभियान – आदिवासियों को मिलेगा वनाधिकार का पट्टा

यह योजना मुख्य रुप से वन पर निर्भर रहने वाली जनजातियों के लिए है। जिसके तहत राज्यभर के आदिवासियों-मूलवासियों को जल, जंगल, जमीन अभियान के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना में आदिवासियों को वनाधिकार का पट्टा दिया जाएगा।

यह वनाधिकार का पट्टा निजी और सामुदायिक दोनों ही स्तरों पर देने का फैसला लिया गया है। वनों पर निर्भर रहने वाले लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। वनों की रक्षा की दिशा में इस तरह का प्रयास आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

अबुआ वीर दिशोम अभियान – जंगल में रहने वाले लोगों को मिलेगा उनका पूर्ण अधिकार

इस योजना को आरंभ करने के दौरान सीएम ने कहा कि आज से इस योजना का आरंभ हो गया। झारखंड में कुल 27 प्रतिशत भूभाग पर जंगल है। इस भूभाग में विभिन्न जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं। यहीं लोग जंगलों का तथा जंगली जानवरों के साथ-साथ वनस्पतियों का भी संरक्षण करते हैं।

इस अभियान के तहत हेमंत सरकार राज्य के भूमिहीन लोगों के बीच वनपट्टा का वितरण करेगी। हर गांव में वनाधिकार समिति (एफआरसी), अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) का एक बार फिर गठन करने का निर्देश दिया गया है ताकि ऐसे लोगों की फिर से पहचान की जा सके जो अब भी इस अधिकार से वंचित हैं।

इस योजना के माध्यम से सरकार सुदूर इलाकों में कैंप लगा कर लोगों को वनपट्टा देगी। सरकार का मकसद राज्य के वनस्पत्तियों तथा जंगलो को संरक्षित करना है। इस योजना से आदिवासियों में आत्मनिर्भरता आएगी।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img