बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक अज्ञात युवक की मौत

नवादा : नवादा अकबरपुर थाना के बड़ैल गांव के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक हिसुआ की ओर से नवादा आ रहा था। बोलेरो नवादा की ओर से जा रहा था कि अचानक बदैल के समीप बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह युवक बाइक सहित रोड के किनारे फेंका गया। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...