ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर : ट्रक और बोलेरो के आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सभी बारात से लौट रहे थे। आज अहले सुबह दो बजे मुजफ्फरपुर जिला के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कई घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में किया जा रहा है। ये सभी सीतामढ़ी जिला अंतर्गत रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बहिलगर से बारात चकिया, पूर्वी चंपारण गई हुई थी।

मुजफ्फरपुर जिला के रामपुर हरि थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और बोलेरो के टक्कर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बोलेरो में आठ लोग सवार थे। सभी सीतामढ़ी जिला के बहिलगर के रहने वाले थे। रात्रि में दो बजे ट्रक और बोलेरो में टक्कर होने से पांच लोग की मौत हो गई है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...