भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का सदीसोपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ ठहराव, भाजपा सांसद ने दिखायी हरी झंडी

बिहटा : बिहटा से दानापुर रेल मंडल के रेल मंत्रालय के तरफ से 13249/13250 भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का बुधवार को ठहराव किया गया। जहां भाजपा सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस को पटना के लिए रवाना किया गया। वहीं इस मौके पर सदिसोपुर पंचायत की मुखिया दीक्षा प्रियदर्शी के अलावा सरपंच अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद वरिष्ठ नेता और अजीत सिंह के अलावा तमाम स्थानीय लोगों मौजूद थे।

इधर, ठहराव होने के बाद भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि काफी दिनों से पंचायत वासियों की मांग थी कि भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हो। क्योंकि सदीसोपुर पंचायत में काफी गांव के लोग प्रतिदिन पटना के लिए सफर करते हैं। जिसको लेकर रेल विभाग और खुद रेल मंत्री ने आश्वासन दिया था। आज पूरा हो गया आज से भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो चुका है।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...