Advertisment

रांची-हावड़ा इंटरसिटी और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए गए, हटिया-एलटीटी ट्रेन 25 अप्रैल को तीन घंटे देरी से चलेगी

रांची: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल द्वारा कई प्रमुख ट्रेनों में कोच की स्थायी बढ़ोतरी की गई है। रांची-हावड़ा और रांची-गोड्डा के बीच चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं, जिससे आम यात्रियों को यात्रा में ज्यादा सीटें मिल सकेंगी।

इंटरसिटी एक्सप्रेस में बदलाव:
18628 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में 22 अप्रैल से, 18627 हावड़ा-रांची इंटरसिटी में 27 अप्रैल से, 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी में 23 अप्रैल से और 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में 23 अप्रैल से सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है। इसमें एक अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोच जोड़ा गया है, जबकि एक 3-एसी कोच हटाया गया है। बाकी कोचों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में भी बढ़ोत्तरी:
18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 22 अप्रैल से और 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में 23 अप्रैल से सामान्य श्रेणी के चार और स्लीपर श्रेणी के नौ कोच होंगे। दोनों श्रेणियों में एक-एक कोच जोड़े गए हैं। इसके अलावा 3-एसी का एक अतिरिक्त कोच भी जोड़ा गया है।

एलटीटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से रवाना होगी:
चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 25 अप्रैल को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9:40 बजे के बजाय दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी। यह परिवर्तन केवल 25 अप्रैल के लिए प्रभावी रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा किए गए इन बदलावों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।


Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...