महुआ मोइत्रा के खिलाफ रिपोर्ट स्वीकार

रांची:तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों पर आधारीत रिपोर्ट को  गुरूवार को लोकसभा की आचार समिति ने स्वीकार कर लिया.

समिति ने इस मामले में महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश भी की है. रिपोर्ट अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी जायेगी. निष्कासन की सिफारिश पर महुआ ने कहा कि यह एक कंगारू अदालत द्वारा खेला गया पहले से फिक्स मैच है.

भले ही वे मुझे निष्कासित कर दें, लेकिन मैं अगली लोकसभा में बड़े अंतर के साथ जीत कर आऊंगी. भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा कि समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट को स्वीकार करने का समर्थन किया और चार ने इसका विरोध किया.

कांग्रेस द्वारा निलंबित सांसद परनीत कौर ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया. आचार समिति ने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल साझा करने के मामले में महुआ को दोषी ठहराने के लिए अन्य राष्ट्रों की साइबर एजेंसियों एवं प्रतिनिधियों तथा गैर-सरकारी संगठनों एवं कंपनियों से जुड़े साइबर अपराधियों से भारत के समक्ष खतरों का हवाला दिया है.

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...