Commercial Advertisment

BJP नेता का CM पर हमला, कहा- विधानसभा में नैतिकता के सभी मर्यादा को तोड़ दिया है नीतीश कुमार

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान एवं योगेन्द्र पासवान आज यानी सोमवार को बिहार प्रदेश कार्यलाय में प्रेसवार्ता किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है। गुरु प्रकास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार विधानसभा में नैतिकता के सभी मर्यादा को तोड़ दिया है। नीतीश कुमार लोहिया के आदर्शों पर चलने के बात करते हैं। मगर नीतीश कुमार किस आदर्श की बात कर रहे हैं उनके बयान से पता चलता है।

गुरु प्रकास पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को लेकर दिया गया वह सामंतवाद का नया चेहरा है। महिलाओं के प्रति नीतीश कुमार का बयान संवेदनहीनता है।नीतीश खुद को आज का कर्पूरी ठाकुर बनाने में लगे हुए हैं। दिल में दलितों के प्रति नफरत जो है वह प्रकट हुआ है मांझी को लेकर दिए बयान से बताता है। कांग्रेस, राजद और जदयू यह नए समांतिवादी पार्टी है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेंद्र पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा आज तक कोई निर्लज मुख्यमंत्री नहीं हुआ है। जीतनराम मांझी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने नोटिस लिया है और राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...

CARDICON 2026 Patna: पटना में CARDICON 2026 का आगाज, हृदय रोगों...

CARDICON 2026 Patna: बिहार में हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार और चिकित्सा तकनीकों के विकास को लेकर देशभर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञों...