पटना : बिहार पुलिस अब डाक सिपाही की जगह डाक विभाग के जरिए अपने अधीनस्थों और थानों में डाक भेजेगी। इस बात की जानकारी आज यानी सोमवार को एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी है। एडीजी ने बताया कि इस पहल से ना सिर्फ विभाग का करोड़ों रुपए बचेगा। बल्कि जिन पुलिसकर्मियों के जरिए हम लोगों पुलिस महकमे के एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में डाक के जरिए पत्राचार वर्षों से करते आ रहे हैं उन जवानों का इस्तेमाल ‘लॉ एंड ऑर्डर’ में करेंगे।
एडीजी ने बताया कि इस नई पहल को लेकर डाक विभाग से वार्ता हो चुकी है। इसी सप्ताह बिहार पुलिस और डाक विभाग के बीच एमओयू साइन हो जाएगा। छठ के बाद इसपर अमल भी कर दिया जाएगा। हालांकि अति गोपनीय कागजात डाक पोस्ट के जरिए नहीं ई-मेल के जरिए भेजा जाएगा। ताकि गोपनीयता भंग ना हो इसको देखते हुए राज्य के सभी थानों को ई-मेल से जोड़ दिया गया है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















