प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव

रांची: पीएम मोदी मंगलवार की रात नौ बजे रांची आ रहे हैं. इसको लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को राजभवन से एसएसपी आवास,रेडियम रोड से होते हुए कचहरी चौक के रास्ते बिरसा मुंडा जेल पार्क जायेंगे. इसके बाद पीएम एक बार फिर वापस विरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगे। पीएम के उक्त कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए चार वैकल्पिक मार्ग तय किये है। इस संबंध में रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने लोगों से अपील की है कि है पीएम के दौरे को देखते हुए यातायात पर दबाव रहेगा। इस कारण घर से बाहर निकलते समय प्रर्याप्त समय लेकर चले। एसपी ने कहा है कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहन को जरूरत के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर मार्ग उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रधानमंत्री के कारकेड का आज होगा मॉकड्रिल
पीएम नरेंद्र मोदी के कारकेड मे करीब 30 वाहन रहेंगे. प्रधानमंत्री बुलेटप्रूफ वाहन में रहेंगे इनके पीछे एसपीजी टीम की गाड़ियां होगी. रांची के डीसी-एसपी के अलावा सीआरपीएफ, सीआइएसएफ के कमांडो के अलावा
पीएम के लिए एक अतिरिक्त बुलेट प्रूफ वाहन भी रहेगा. इसके अलावा अग्निशमन, जैमर एंबुलेंस सहित अन्य वाहन मौजूद रहेंगे. कारकेड में विशेष शाखा, आइबी की टीम भी रहेगी.

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...