झारखंड दौरे से पहले पीएम मोदी को मिली आत्मदाह की धमकी

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को झारखंड दौरे पर आने वाले है। पीएम उस दिन शाम को राजधानी रांची पहुंचेंगे। इसी दिन मोदी की एयरपोर्ट से रोड शो भी करने वाले है। इसके बाद 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातू जाएंगे। उस दिन झारखंड का स्थापना दिवस भी है इसके साथ ही साथ जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाएगा।

खूंटी में बिरसा मुंडा को नमन करने के बाद वे जनता को संबोधित भी करने वाले है। इसके साथ ही साथ पीएम वहां पर कई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस तथा प्रशासन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच आदिवासी सेंगेल अभियान के दो कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से अपनी मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है।

कई दिनों से सरना धर्म कोड की लड़ाई लड़ रहें हैं आदिवासी

दोनों आदिवासी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि यदि पीएम मोदी इस दिन सरना धर्म कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं तो वे आत्मदाह कर लेगें। इस मुद्दे पर आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि यह फैसला कार्यकर्ताओं ने स्वत्रंत्र रुप से लिया है। इसमें किसी के भी तरफ से उन्हें कोई दबाव नहीं दिया गया है।

सालखन 22Scope News

सरना धर्म कोड की लड़ाई हमलोग काफी लंबे समय से लड़ते आ रहे है। इसको लेकर हमने राज्यभर में कई जगहो पर धरना-प्रदर्शन के साथ चक्काजाम भी किया है। इसके साथ ही साथ इसकी आवाज हमने दिल्ली तक भी उठायी है पर अभी तक इसपर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार की तरफ से भी किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

इसी को मद्देनजर रखते हुए दो आदिवासी कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की घोषणा की है। इसके साथ ही 15 नवंबर को कार्यकर्ताओं के समर्थन में झारखंड के अलावे अन्य राज्यों में भी सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक उपवास में रहेंगे।

 

 

Saffrn

Trending News

Ramgarh News: अवैध बालू से भरा वाहन पकड़ा गया, फिर मचा...

Ramgarh News: मंगलवार शाम CCL के NK और पिपरवार इलाकों में मौजूद KDH चेक पोस्ट पर अवैध रेत ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई...

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img