शिवरात्रि पर रांची में भव्य शिव बारात, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रांची: रांची में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों की नो-इंट्री लागू रहेगी। भारी वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बसों को बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए नगर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

शिव बारात का मार्ग:
शिव बारात इंद्रपुरी, रातू रोड से प्रारंभ होकर मेट्रोगली, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली, रातू रोड होते हुए आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति प्रांगण में शिव विवाह के बाद संपन्न होगी।

यातायात प्रतिबंध एवं सुझाव:

  • न्यू मार्केट चौक पर जुलूस के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • रातू रोड से न्यू मार्केट चौक एवं हरमू चौक की ओर यातायात जुलूस के निकलने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
  • पंडरा पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बसों का संचालन बंद रहेगा। छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी।
  • ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जुलूस वाले मार्ग का कम से कम उपयोग करें ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे, इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...