पटना : आज दीपोत्सव का अंतिम दिन है। ऐसे में ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग के शुभ संजोग में भाई-बहन का त्यौहार भाई दूज मनाया जा रहा है। इसके साथ ही भाई दूज और भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज की जा रही है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं की महिलाएं और बहाने अपने भाई के लंबी उम्र की कामना के लिए किस तरह से भाई दूज की पूजा कर रही है। छठ दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग के शुभ संजोग से भैया दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। बहनें भगवान से भाइयों की दीर्घायु सुख समृद्धि यश विद्या की कामना से यमराज और उनके दूधों की पूजा के बाद उनके माथे पर तिलक लगाती हैं।
कुमार गौतम की रिपोर्ट

















