दिनदहाड़े अपराधियों ने मुखिया पूर्व प्रत्याशी को गोली मारकर की हत्या

बिक्रमगंज (रोहतास) : सूर्यपुरा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार की सुबह 10 बजे बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक से भागने लगे। पूर्व मुखिया प्रत्याशी को मारे जाने की खबर ग्रामीण को मिली ग्रामीणों के भीड़ ने दौड़ाकर तीनों बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद तीनों की भीड़ ने पिटाई की। भीड़ की पिटाई से दो अपराधी की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सुर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव में पीरबहोर पेट्रोल पंप के पास का है।

बता दें कि विजेंद्र यादव गांव के बाहर बिक्रमगंज-उफमरांव मुख्य मार्ग पर एक बैठका का निर्माण करा रहे थे। उसी काम को देखने के लिए वो पहुंचे थे, तभी वहां पहुंचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अपराधी भागते समय भी फायरिंग कर रहे थे। वे तीन की संख्या में थे। भागने के क्रम में ग्रामीणों ने दो को गोसलडिह गांव के पास पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला है, जबकि एक को अधमरा कर दिया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रमगंज-डुमरांव सड़क को जाम कर दिया है। बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने घटना की पुष्टि की है। एसडीपीओ ने बताया कि वो घटना स्थल के लिए निकल गए है। मुखिया प्रत्याशी की हत्या कर भाग रहे अपराधियों को भीड़ द्वारा मारे जाने की सूचना है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

RGU Freshers Ceremony: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स और फेयरवेल का...

RGU Freshers Ceremony: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग में बुधवार को नए छात्रों के स्वागत और पुराने छात्रों की विदाई के लिए एक...

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...