बिहार में अपराधियों में नहीं है कानून का खौफ, भोजपुर (Bhojpur) में पूर्व मुखिया को मारी गोली

भोजपुर (Bhojpur) में हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को मारी गोली। जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बदमाश को हथियार व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के समीप शनिवार के शाम की घटना

आरा: भोजपुर (Bhojpur)  के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के समीप शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मार दी। जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली कमर में दाहिने बगल के पिछले हिस्से पर लगी है, जो आरपार होते हुए दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गई है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन ने उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर (Bhojpur) के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ व्यक्ति शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी गांव निवासी स्व मुखी राम के 49 वर्षीय व पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार है। वह शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया है एवं वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

ARA: Bhojpur के दो थानाध्यक्षों सहित तीन अफसरों पर गिरी गाज, काम में लापरवाही बरतने को लेकर कारवाई

घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार एवं कारतूस भी बरामद किया है। इधर अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में वह सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान पर बाइक रोककर पान की गुमटी पर पान खा रहे थे तभी एक युवक दौड़कर आया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा तथा करीब तीन राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।

बिहार में अपराधियों में नहीं है कानून का खौफ, भोजपुर(Bhojpur) में पूर्व मुखिया को मारी गोली

गोली लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी और जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार ने सरैया गांव निवासी स्व श्री यादव के पुत्र मुनमुन यादव पर गोली मारने एवं करीब तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर उक्त आरोपी ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मारी है।

बताया जाता है कि पूर्व मुखिया अशोक कुमार वर्ष 2006 में बिलौटी पंचायत से चुनाव जीते थे और 2006 से 2011 तक बिलौटी पंचायत के मुखिया थे। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ विकाश सिंह ने बताया कि एक पूर्व मुखिया सह शिक्षक गोली से जख्मी हालत में यहां आए है। उन्हें दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी जो दाहिने जांघ में फंस गई थी। उनका ऑपरेशन कर फंसे बुलेट को निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। हालांकि उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Also Read : भोजपुर (Bhojpur) में पैसे के विवाद में महिला को मारी गोली, गंभीर घायल

 

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...