छठ को लेकर एसपी, एसडीएम और सदर एसडीपीओ ने किया तालाबों और घाटों का निरीक्षण

गिरिडीहः गिरिडीह जिले में लोकआस्था का महापर्व छठ की तैयारी शुरु हो गई है। कल से नहाय खाय के साथ इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इसी क्रम में इस पर्व की तैयारी का जायजा लेने गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीएम विशालदीप खलखो, सदर एसडीपीओ अनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी और उपनगर आयुक्त स्मिता कुमारी के साथ छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेने निकल पड़े।

इस दौरान एसपी अधिकारियों के साथ उप नगरी पचंबा के बुढ़वा आहार और सोना महतो तालाब पहुंचे और जायजा लिया। मौके पर दोनों तालाब छठ पूजा समिति के सदस्यों के अलावे गिरिडीह के जाने-माने तैराक विनोद मिश्रा भी मौजूद थे। मौके पर समिति के दीपक साहा और पवन कंधवे समेत कई अन्य सदस्यों ने एसपी को जानकारी देते हुए कहा कि तालाब की गहराई काफी अधिक है। वैसे पूजा समिति का प्रयास होता है कि छठ वर्ती को तालाब के तट पर पूजा और सारे विधान पूर्ण कराने का पूरा जगह दिया जाए, लेकिन दोनों वक्त के अर्घ्य के दौरान गोता खोरों को रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- समाहरणालय भवन में जिला जनसंपर्क सूचना विभाग के द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

लोहे के सिकड़ से घेराबंदी कराने का दिया निर्देश

तालाब के एक हिस्से के तरफ जिला प्रशासन लोहे के सिक्कड़ से घेराबंदी करा दें, जिससे कोई तालाब में नही जा सके। समिति के सदस्य के सुझाव पर एसपी और एसडीएम ने भरोसा दिलाया की शुक्रवार तक बुढ़वा आहार तालाब के किनारे लोहे के चैन से घेराबंदी करा दी जाएगी। जबकि गोताखोरों की टीम भी तैनात होगी और दो बोट को भी दोनों तालाब में सुरक्षा के नजरिए से रखा जाएगा।

मौके पर एसपी ने थाना प्रभारी और पूजा समिति के सदस्य को निर्देश दिया की फिलहाल अगले तीन दिनों तक दोनों तालाब में स्नान और कपड़ा धुलाई का काम बंद करा दें, जिससे पानी साफ और स्वच्छ रहे और छठ व्रत करने वाले व्रतियों को कोई परेशानी उठाना नहीं पड़े। एसपी ने कहा कि दोनों अर्ध्य के वक्त पूजा समिति के युवा सदस्यों को शाम के अर्घ्य के बाद सुबह तक तालाब के समीप ही रहने का सुझाव दें, जिससे तालाब के समीप दूसरे दिन तक सुबह का अर्घ्य भी शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें- धारदार हथियार से हत्या का आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा के साथ कई विस्फोटक सामान बरामद

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...

JPSC JSSC Exam Scam: रांची में BJP प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव...

JPSC JSSC Exam Scam: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार...

Ranchi Development Plan: रांची के हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट,...

Ranchi Development Plan: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की...