डॉ. विमल कुमार बने गिरिडीह के नए एसपी

गिरिडीह. डॉ. विमल कुमार को गिरिडीह का नया एसपी बनाया गया है, जबकि जिले के एसपी रहे दीपक कुमार शर्मा को एसपी एससीआरबी बनाया गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि, कल झारखंड में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। इसमें गिरिडीह के एसपी का भी ट्रांसफर किया गया है।

10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

अधिसूचना के अनुसार, अंजनी कुमार झा को एसपी एसीबी से उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग बनाया गया है। निधि द्विवेदी को एसपी सीआइडी से एसपी जामताड़ा बनाया गया है। अंजनी अंजन को एसपी लातेहार से एसपी एसीबी बनाया गया है। दीपक कुमार शर्मा को एसपी गिरिडीह से एसपी एससीआरबी बनाया गया है।

वहीं अमित कुमार सिंह को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं से एसपी साहिबगंज बनाया गया है। अनिमेष नैथानी को एसपी जामताड़ा से एसपी गोड्डा बनाया गया है। नाथू सिंह मीना को एसपी गोड्डा से एसपी एसआईबी विशेष शाखा बनाया गया है। डॉ. विमल कुमार जो पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे, उन्हें एसपी गिरिडीह बनाया गया है। मनीष टोप्पो को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है। कुमार गौरव को एसपी साहिबगंज से एसपी लातेहार बनाया गया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...