WC सेमीफाइनलः ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीन विकट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश, 19 को भारत से मुकाबला

कोलकाताः साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीन विकट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में उसका मुकाबला टीम इंडिया से होगा। टॅास जीतकर अफ्रीकी टीम ने बल्लेबाजी चुनी। जिसके बाद टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान तेंबा बाबुमा बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और उसके बाद एक-एक कर 24 रनों पर 4 विकेट गंवा दिये। वो तो गनिमत हो मिलर और क्लासेन का जिन्होने टीम का स्कोर 100 रनों के पार किया। मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की शतकीय पारी खेली। टीम ने जैसे-तैसे 213 रनो का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क और कमिंस ने 3-3 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- छठ को लेकर एसपी, एसडीएम और सदर एसडीपीओ ने किया तालाबों और घाटों का निरीक्षण

स्कोर का पीछा करने में ऑस्ट्रेलिया के पसीने छूटे

वहीं हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही। डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी। हालांकि वार्नर के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह विकेट गिरने लगी।

हालांकि सभी बल्लेबाजों ने अपना एक-एक रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। अब 19 नवंबर को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत की भिड़ंत अहमदाबाद में होगी। 19 नवंबर को विश्वकप का विजेता मिल जाएगा।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img