मैनेजर मोहन लालवानी हत्याकांड का पुलिस ने दो घंटे के अंदर किया खुलासा, कुक निकला हत्यारा

पाकुड़ः मैनेजर मोहन लालवानी हत्याकांड – जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा स्थित छाबाड़िया इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजर मोहन लालवानी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। मैनेजर का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि मैनेजर का ही कुक निकला है। पुलिस ने हत्यारे कुक को गिरफ्तार कर लिया है। कुक का नाम मोती मंडल बताया जा रहा है। मोती उसने रॉड से मारकर उसकी हत्या किया है। पुलिस के पूछताछ में हत्या करने की बात उसने स्वीकार कर ली है।

पुलिस ने हत्या करने वाले हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मैनेजर का शव घर से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मैनेजर का शव घर में पड़ा हुआ था और खून से पूरा लतपथ था। पुलिस ने जब घटना स्थल पर बारीकी से जांच किया तो मामले का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में विक्षिप्त व्यक्ति कई घंटों तक करता रहा मरीजों का इलाज, प्रबंधन पर सवालिया निशान

मैनेजर मोहन लालवानी हत्याकांड – पुलिस हत्या का कारण पता करने में जुटी

पुलिस के सामने दिये बयान में कुक ने बताया कि खाना खाने के दौरान उसने मैनेजर को पीछे से रड्ड से मारकर हत्या कर दिया। छाबाड़िया इंजीनियरिंग कंपनी एक पत्थर कंपनी है। पत्थर व्यवसायी नरेश मध्यान के कंपनी में मोहन लालवानी मैनेजर था।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजित कुमार विमल और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची है और जांच में जुट गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, साथ ही फोरेंसिंग टीम भी जांच कर रही है। हत्या के कारणो का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023 : 8वीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत से सामना

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...