Dhanbad breaking- चर्चित कोयला कारोबारी मैनेजर राय गिरफ्तार

Dhanbad– कोयला व्यापारी राकेश कुमार ओझा की शिकायत पर शहर का चर्चित कोयला व्यापारी मैनेजर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीेएसपी अमर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मैनेजर राय उनके आवास से गिरफ्तार किया है. फिलहाल मैनेजर राय के साथ गोविन्दपुर थाने में पूछताछ की जा रही है. मैनेजर राय के विरुद्ध करीबन एक दर्जन मामले दर्ज है.

यहां बता दें कि कोयला व्यापारी राकेश कुमार ओझा ने मैनेजर राय और न्यूज़ 11 चैनल के मालिक अरुप चटर्जी पर अपने डीपो के सम्बंध में भ्रामक खबर चलवाने, व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में साजिश रचने का आरोप लगाया था, अपनी शिकायत में राकेश कुमार ओझा ने कहा था कि उनके डीपो के बाहर कैमरे लगाकर न्यूज़ 11 चैनल के मालिक अरुप चटर्जी और मैनेजर राय के द्वारा उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इस मामले में राकेश कुमार ओझा ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर राय को गिरफ्तार किया है.

इस मामले में अरुप चटर्जी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. अरुप चटर्जी पर भयादोहन कर उगाही करने का भी आरोप है. अरुप चटर्जी ने अपनी गिरफ्तारी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बेल के लिए याचिका दायर की है. जिस पर आज सुनवाई होनी है.

यहां यह बता दें कि अरुप चटर्जी ने इस मामले को अपनेे खिलाफ एक साजिश करार दिया है. अरुप चटर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में कल ही पूरे झारखंड में मीडिया कर्मियों ने अपना विरोध प्रर्दशन करते हुए उनकी रिहाई की मांग की थी.

रिपोर्ट- राजकुमार

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

कोयला कारोबारी के वाहन पर अंधाधुन फायरिंग

News 11 Bharat के रांची दफ्तर में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...