अररिया : अररिया के डीएम इनायत खान और एसपी अशोक सिंह ने आज शहर के कोठीहाट नहर छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अररिया डीएम ने घाटों पर हो रहे तैयारियों के संदर्भ में कनीय अधिकारियों से जानकारी ली। गहरे पानी के अंदर बैरिकेटिंग, व्रतियो के लिए चेंजिंग रूम, लाईटिंग की व्यवस्था, वाच टावर, घाटों की साफ सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, गोता खोर और बोट तमाम बिंदुओ पर डीएम इनायत खान ने मौजूद अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान डीएम के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से घाट पर सपरिवार पहुंच कर छठ पर्व मनाने की अपील भी की गई। वहीं डीएम के द्वारा प्रशासनिक स्तर पर मुक्कमल तैयारी किए जाने की जानकारी मिडियार्मियो को दी गई। मौके पर फारबिसगंज एसडीओ कोमल कुमारी, डीएसपी खुसरु सिराज, अपर एसडीओ रंजीत कुमार, डीसीएलआर अंकिता सिंह, बीडीओ संजय कुमार, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष आभताब अहमद और नप के प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
अमित कुमार की रिपोर्ट


