ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग

रांची: ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए झारखंड चेंबर का दल राज्य शहरी विकास एजेंसी के निदेशक अमित कुमार से प्रोजेक्ट भवन में मिला चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी स्वेच्छा से ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए इच्छुक हैं, लेकिन कागजी उलझनों के कारण लाइसेंस से वंचित हो जा रहे हैं.

कई मामलों में किरायेदार और भू-स्वामी के बीच आपसी मतभेद होते हैं, वह इस कारण होल्डिंग की अपडेट कॉपी व रेट एग्रीमेंट उपलब्ध नहीं करा पाते हैं. चैवर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि इसकी प्रक्रिया में सरलीकरण पर ध्यान देना चाहिए, चेंबर ने कहा कि रेंट एग्रीमेंट बिजली बिल व आधार की कॉपी उपलब्ध कराने पर नया ट्रेड लाइसेंस बनाया जाता है, लेकिन रिन्यूअल के दौरान रेटेड होल्डिंग की मांग की जाती है. इस कारण व्यापारियों को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि यदि किसी दस्तावेज की कमी है, तो उसकी सूचना संबंधित लोगों को एसएमएस या फोन से समयपूर्वक मिलनी चाहिए, जिससे समय पर लाइसेंस निर्गत किया जा सके.

निदेशक अमित कुमार ने चेंबर में कार्यशाला आयोजित करने का भरोसा देते हुए सभी सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का आधासन दिया. इस दौरान आदित्य मलपेत्रा परेश गट्टानी, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, प्रवीण लोहिया व रोहित पोदार शामिल थे.

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...